किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : भाजपा
किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : भाजपा

किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : भाजपा

बेगूसराय, 13 दिसम्बर (हि.स.)। किसान बिल की सच्चाई हर किसानों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। बेगूसराय में इसकी शुरुआत तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय किसान सम्मेलन से की गई है। इसको लेकर रविवार को तेघड़ा विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन आरकेसी महाविद्यालय बरौनी के सभागार में आयोजित की गई। मौके पर विधान पार्षद रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह एवं वरिष्ठ नेता केशव शांडिल्य समेत अन्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों का देश और जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के मूलमंत्र को फलीभूत करने को लेकर सरकार प्रयासरत है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार मजबूती के साथ योजनाबद्ध तरीके से किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के इतिहास में पहली बार एनडीए की सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह किसान बिल लाया है। किसान बिल को लेकर विपक्षी दलों द्वारा देश के किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। लेकिन देश के किसान इनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। यह विरोध किसानों का विरोध नहीं, कुछ बिचौलियों की साजिश है। इस किसान बिल से देश के किसानों को उनके पैदावार फसलों की उचित कीमत मिलेगी। वास्तव में देश के किसान जबतक आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं होंगे, तब तक देश के विकसित होने की कल्पना बेमानी होगी। जिसके लिए वर्तमान एनडीए की केन्द्र सरकार तत्पर है। मौके पर किसान नेताओं ने विधानसभा के विभिन्न हिस्सों में किसानों को होने वाली समस्या से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया तथा इसके सुधार की दिशा में पहल करने की अपील किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in