कालाजार उन्मूलन अभियान का राज्यस्तरीय डब्ल्यूएचओ की टीम ने लिया जायजा
कालाजार उन्मूलन अभियान का राज्यस्तरीय डब्ल्यूएचओ की टीम ने लिया जायजा

कालाजार उन्मूलन अभियान का राज्यस्तरीय डब्ल्यूएचओ की टीम ने लिया जायजा

छपरा, 18 दिसम्बर (हि.स.) ।जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान का विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्यस्तरीय टीम ने जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गड़खा प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। कालाजार से बचाव के लिए किये गये छिड़काव कार्यों की जानकारी ली गयी। टीम के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में आम लोगों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान इलाज के बाद उपलब्ध कराई गई दवाओं, खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई व सरकार की ओर से मिलने वाली 7100 रुपये की सहायता राशि के बारे में जानकारी ली। टीम ने आशा कार्यकर्ता, आम जनता एवं स्थानीय मुखिया तथा ग्रामीण चिकित्सकों से बात की। टीम के द्वारा करीब तीन दिनों से निरीक्षण किया जा रहा है। सोनपुर, गड़खा में निरीक्षण किया जा चुका है। शुक्रवार को अमनौर और नगरा में टीम ने दौरा किया। शनिवार को टीम के द्वारा दरियापुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया जायेगा। टीम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडेय, मुजफ्फरपुर के जोनल समन्वयक डॉ. आरती शर्मा, पूर्णिया के जोनल समन्वयक डॉ. दिलीप कुमार, भागलपुर के जोनल समन्वयक डॉ. शान्तनु, डाटा सहायक विकास कुमार शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in