ऐतिहासिक पुस्तकालय पोखर के पूर्वी मुहार का होगा कायाकल्प
ऐतिहासिक पुस्तकालय पोखर के पूर्वी मुहार का होगा कायाकल्प

ऐतिहासिक पुस्तकालय पोखर के पूर्वी मुहार का होगा कायाकल्प

बेगूसराय, 07 सितम्बर (हि.स.)। बखरी नगर की हृदय स्थली श्री विश्वबन्धु पुस्तकालय बखरी परिसर के ऐतिहासिक पोखर के पूर्वी मुहार पर 29 लाख सत्तर हजार की राशि से बनने वाले सीढ़ी घाट का शिलान्यास सोमवार को नगर पंचायत बखरी के मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर के सभी जलाशयों, तालाबों की सुन्दरता बनाए रखने के लिए जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण बिहार सरकार के महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली मिशन से कारवाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय पार्षद नीरज नवीन ने कहा कि बखरी बाजार के बीच अवस्थित ऐतिहासिक पुस्तकालय पोखर धार्मिक आस्था के साथ-साथ बखरी बाजार के जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका विकास करना अति आवश्यक है। पूर्वी मुहार पर सीढ़ी निर्माण के साथ ही पुस्तकालय पोखर के तीनों मुहार पर सीढ़ी का निर्माण पूरा हो जाएगा, पोखर की सफाई के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। आगामी दुर्गा पूजा से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in