आरा में भाजपा उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस को किया डायवर्ट

आरा में भाजपा उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस को किया डायवर्ट
आरा में भाजपा उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस को किया डायवर्ट

आरा,3 सितंबर(हि. स)।भोजपुर के नए एसपी हर किशोर राय ने जिले में पुलिस कप्तान की कमान संभालते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार पाण्डेय को बिना आरोप बुधवार की मध्य रात्रि उठा कर राजनैतिक हलकों में भूचाल ला दिया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पीजी भौतिकी के प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर प्रभारी के साथ मारपीट के आरोपी जदयू नेता जितेंद्र पाण्डेय को गिरफ्तार करने के बजाय भोजपुर पुलिस ने मध्य रात्रि उनके भाई और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार पाण्डेय को ही जबरन उठा लिया और आरा के नवादा थाना में पुलिस हिरासत में बन्द करके रख दिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार पाण्डेय की सामाजिक और राजनैतिक छवि को धूमिल करने की कोशिशों के बाद तुरन्त उनकी सम्मानजनक रिहाई को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की नवादा थाना में अहले सुबह से भीड़ लग गई। प्रदेश नेतृत्व को जिला नेतृत्व द्वारा खबर किए जाने के घण्टो बाद भी जिला उपाध्यक्ष के साथ न्याय करने में अभी तक भाजपा का प्रदेश नेतृत्व असफल साबित रहा है। इसी बात को लेकर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर के आरोपी जदयू नेता जितेंद्र पाण्डेय को गिरफ्तार करने के बदले निर्दोष उनके भाई और भाजपा उपाध्यक्ष लव पाण्डेय को ही पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जिले की कानून व्यवस्था के ऊपर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रोफेसर के साथ जदयू नेता के मारपीट की घटना से भाजपा उपाध्यक्ष का कहीं दूर दूर तक कोई नाता नही है। ऐसे में बेवजह पुलिस की भाजपा नेता पर कार्रवाई से जिला भाजपा की पूरी टीम ने नवादा थाना में कैम्प कर दिया है। भोजपुर पुलिस ने एफआईआर के आरोपी जदयू नेता को गिरफ्तार नही करके भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को बेवजह गिरफ्तार कर इस केस को ही डायवर्ट कर दिया है। अब भाजपा के सभी नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को इस बात से अवगत करा दिया है कि जब तक उपाध्यक्ष लव कुमार पाण्डेय को थाने से नही छोड़ा जाता है तक हम थाना नही छोड़ेंगे। निर्दोष उपाध्यक्ष को अगर जेल भेजा जाता है तो ऐसे में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित भोजपुर के सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in