अश्विन पोर्टल के संचालन के लिए आशा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

अश्विन पोर्टल के संचालन के लिए आशा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
अश्विन पोर्टल के संचालन के लिए आशा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

छपरा, 18 दिसम्बर (हि.स.)।आशा कार्यकर्ताओं को अब अश्विन पोर्टल के माध्यम से अपने किए हुए कार्यों का मेहनताना खुद से अपलोड करना होगा। इस काम के मेहनताने का सारा डिटेल खुद से भरके अश्विन पोर्टल पर अपलोड कर देना है।इस तरह से अब इन लोगों को बीसीएम और प्रबंधक के ऊपर अपने वेतन के लिए आश्रित नहीं रहना होगा। जिसके कारण इनको समय से वेतन का भुगतान हो जाएगा। अश्विन पोर्टल के सफल क्रियान्यन को लेकर प्रखंड स्तर आशा कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में केयर इंडिया के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सर्वजीत कुमार ने किया। डॉ. सर्वजीत कुमार ने बताया कि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए ई अश्विन पोर्टल लांच किया है। जिसके माध्यम राज्य से ही आशा का प्रोत्साहन राशि का भुगतान उसके बैंक खाते में कर दिया जाएगा। जिससे आशा कार्यकर्ताओं को ससमय प्रोत्साहन राशि उपलब्ध हो सकेगा। जिससे आशा पूरे मनोभाव से अपने कार्यों का निष्पादन कर सकेंगी। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in