अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा तट पर छठपूजा को लेकर स्नान‌ करने  छठव्रतियों की उमड़ी भीड
अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा तट पर छठपूजा को लेकर स्नान‌ करने छठव्रतियों की उमड़ी भीड

अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा तट पर छठपूजा को लेकर स्नान‌ करने छठव्रतियों की उमड़ी भीड

भागलपुर, 16 नवम्बर (हि.स.)। जिले के सुलतनगंज के अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा तट पर छठपूजा को लेकर स्नान करने हेतु सोमवार को छठव्रतियों की भीड सुबह से उमड पडी। ऐसी मान्यता है कि उत्तर वाहनी गंगा होने के कारण छठव्रती गंगा स्नान कर जल भर कर छठ पूजा मे गंगा जल का उपयोग कर पकवान बनाते हैं। इसलिए छठव्रती गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ धाम पहुचते हैं। यहां के जल को शुभ माना जाता है। दिपावली पर्व समाप्त होते ही छठव्रती की भीड गंगा स्नान के लिए बिहार झारखंड के कई जिले व प्रखण्ड के छठव्रती गंगा नदी पहुचने लगते हैं। कोरोना महामारी होने के कारण झारखंड से ट्रेन का परिचालन बंद होने के बाबजूद छठव्रती अपने निजी वाहन से यात्रा कर गंगा स्नान के लिए पहुच रहे हैं। नगरपरिषद द्वारा गंगा घाट मे फ्लैक्स बोर्ड लगाकर खतरनाक घाट पर बेरेकेंटिंग के अंदर स्नान करने की हिदायत दी जा रही हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। गोता खोर संजय कुमार ने बताया की अंचल के द्वारा गंगा घाट पर उनकी तैनाती की गई हैं। तकि छठव्रतियों को स्नान करने के दौरान कोई परेशानी का सामना न करना पडे। साथ ही डूबते हुए लोगों को बचाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in