yoga-is-human-science-like-world-science-sushil-kumar-pandey
yoga-is-human-science-like-world-science-sushil-kumar-pandey

विश्व विज्ञान की तरह मानव विज्ञान है योग : सुशील कुमार पाण्डेय

मोतिहारी, 21 जून (हि. स.)। शहर के महर्षिनगर, छोटा बरियारपुर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काॅमन योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग शिक्षिका प्रियंका झा ने उपस्थित प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग वास्तव में किसी धर्म या संप्रदाय की चीज नहीं बल्कि शुद्ध रूप से एक विश्व विज्ञान की तरह मानव विज्ञान है। निरंतर योग-ध्यान करते रहने से शरीर और मन-मस्तिष्क में नयी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के सफलता में सहयोगी है। उक्त मौके पर सुधीर दत्त पाराशर, गायत्री पाण्डेय, अभिषेक कुमार पाण्डेय, सहित संस्थान के अध्यापक के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in