Vidyarthi Parishad informs the world about the culture and culture of Swami Vivekananda
Vidyarthi Parishad informs the world about the culture and culture of Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद के संस्कृति एवं संस्कार से विश्व को अवगत कराती है विद्यार्थी परिषद

- विद्यार्थी परिषद ने निकाली स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा बेगूसराय, 12 जनवरी (हि.स.)। सम्पूर्ण वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 19 जनवरी तक मनाए जा रहे युवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को यहां उन्हें आदर्श मानने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने की। इस अवसर पर परिषद के नगर अध्यक्ष ऋषव कुमार की अध्यक्षता में ट्रैफिक चौक पर विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद ट्रैफिक चौक से संदेश यात्रा निकाली गयी, जिसका समापन जीडी कॉलेज में विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के विवेकानंद जी के सपनों को धरातल पर प्रदर्शित करने का लक्ष्य विद्यार्थी परिषद ने रखा है। इसके लिए भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से सम्पूर्ण विश्व को अवगत कराने के लिए संगठन सदैव ही प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि साक्षरता विस्तार से ही विवेकानंद के विचारों को देश के युवाओं के विचारों में स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों से सम्पर्क साधने का कार्य करती है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि 1893 में शिकागो में दिए अपने भाषण से भारत के जिन संस्कारों एवं संस्कृतियों की चर्चा विवेकानंद जी ने की थी, उन सबों का बोध वर्तमान में देश के तमाम युवाओं को निश्चित रूप से होना ही चाहिए। इसीलिए गांव-गांव जाकर भारत को भव्य बनाने की उद्घोषणा विद्यार्थी परिषद द्वारा की जाती है। स्वाध्याय मंडल के जिला संयोजक दिव्यम कुमार एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आजाद कुमार ने कहा कि इस सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे तथा युवाओं के प्रणेता स्वामी विवेकानंद के सन्देश को हर द्वार पहुंचाने का कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य राज एवं नगर सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि जिनकी ओजस्वी वाणी से अमेरिका एवं फ्रांस जैसे विकसित राष्ट्र के विद्वान भी अचंभित हो जाते थे, उनके आदर्शों पर चलकर भारत भी आध्यात्मिक विश्व विजेता बन सकता हैl जिला मीडिया प्रभारी आर्यन सिन्हा एवं राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख सौरभ कुमार बंटी ने कहा कि वेदांत दर्शन के दम पर संपूर्ण भारत में लड़ाई लड़कर जाति प्रथा, छुआछूत एवं शोषित के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले स्वामी विवेकानंद का अनुसरण युवा करते हैं तो उनकी आध्यात्मिक एवं बौद्धिक प्रगति होगी। मौके पर आदित्य शंकर, कार्यालय मंत्री विवेक, नितिन, प्रियांशु, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल, नगर कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता एवं राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुनील समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in