union-energy-minister-rk-singh-sent-50-50-oxygen-concentrators-and-oxygen-cylinders-to-bhojpur
union-energy-minister-rk-singh-sent-50-50-oxygen-concentrators-and-oxygen-cylinders-to-bhojpur

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने भोजपुर में भेजे 50-50 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर

आरा,27 मई(हि. स)। बिहार में आरा से सांसद और केंद्रीय नवीन, नवीकरणीय और ऊर्जा राज्यमंत्री(स्वतन्त्र प्रभार) राज कुमार सिंह ने भोजपुर जिले में कोरोना बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जिले के अस्पतालो के लिए पचास ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर और पचास ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए कंसेन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर गुरुवार को जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के अनुसार ये ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर इम्पोर्टेड और उच्च गुणवत्ता के हैं। भोजपुर जिला प्रशासन को केंद्रीय मंत्री के भेजे ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर के प्राप्त हो जाने के बाद जिले में कोरोना से संक्रमित होकर इलाज करा रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन भोजपुर के अस्पतालो में इसकी उपयोगिता को लेकर सुविधा बहाल करने में जुट गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in