back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्राम उजाला योजना के अन्तर्गत बिहार के हर ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलगा दस रुपये में एलईडी बल्ब

-ऊर्जा मंत्री आरके सिंह 15 मार्च को बिहार के भोजपुर से करेंगे शुरुआत पटना, 12 मार्च (हि.स.)।ग्राम उजाला योजना अन्तर्गत बिहार के हर गांव के उपभोक्ताओं को 10 रुपये में एलईडी बल्ब मिलेगा। इसकी शुरुआत केंद्रीय ऊजा मंत्री आरके सिंह 15 मार्च को भोजपुर जिले में करेंगे। इस योजना के तहत हर अपभोक्ताओं को नौ और 12 वॉट के पांच एलईडी बल्ब 10 रुपये की दर से दिए जाएंगे। इस योजना के पहले चरण में भोजपुर के उपभोक्ताओं को करीब 25 लाख एलईडी बल्ब दिये जायेंगे। दूसरे चरण में राज्य के करीब एक करोड़ ग्रामीण उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा। सरकार की इस योजना का मकसद ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार की ग्राम उजाला योजना के तहत सभी गांवों में कैंप लगाये जायेंगे। इस योजना के लिए नियुक्त कर्मी गांव में हर बिजली उपभोक्ता के घर जाएंगे और पुराने पांच बल्ब लेकर 10-10 रुपये में नये एलईडी बल्ब दिये जायेंगे। इ-वेस्ट प्रक्रिया के तहत पुराने बल्ब को डिस्पोज किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ग्राम उजाला योजना के तहत भी भारत संयुक्त राष्ट्र से कार्बन क्रेडिट को कैपिटलाइज करेगा। इससे उपभोक्ताओं पर भार भी नहीं पड़ेगा और सस्ते दर पर उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब मिलेंगे। नौ वाट के एलइडी बल्ब की लागत करीब 70 रुपये और 12 वाट के एलइडी बल्ब की लागत करीब 80 रुपये है। ऐसे में 10 रुपये में बिजली उपभोक्ताओं को बल्ब देने के बाद करीब 60 और 70 रुपये प्रति बल्ब की लागत की भरपाई केंद्र सरकार करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...