back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेतिया शहर में जलापूर्ति योजना अंतर्गत क्षतिग्रस्त पथ, गली का पुर्नस्थापन कार्य 02 जुलाई तक हर हाल में करने का अल्टीमेटम।

बेतिया, 26 जून (हि.स.)।जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में बेतिया शहर में अमृत योजना अंतर्गत जलापूर्ति योजना कार्य में क्षतिग्रस्त पथ, गली के पुर्नस्थापन कार्य की आज पुनः समीक्षा की गई। पूर्व की बैठक में 25 जून तक पुर्नस्थापन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि पाइप बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त पथ एवं गली से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में 25 जून तक सभी क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति करने हेतु निदेशित किया गया था, लेकिन अभी तक कुछ जगहों पर मोटेरेबल नहीं होने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि आगे से जो भी पेयजलापूर्ति हेतु पाईप बिछाने का कार्य किया जायेगा, उस पथ की मरम्मति उसी दिन सुनिश्चित किया जायेगा ताकि आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। समीक्षा के क्रम में बुडको के सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति कार्य में बाधा हुई है। अबतक लगभग 10 किलोमीटर पथ की मरम्मति करा ली गयी है। शीघ्र ही शेष ढ़ाई किलोमीटर पथ की मरम्मति करा ली जायेगी। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दिया कि 02 जुलाई तक हर हाल में शहर के सभी क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति करा ली जाय। अन्यथा कार्य में कोताही बरतने वाले अभियंता/एजेंसी के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...