निर्मली,25 मार्च (हि. स.)। निर्मली अंचल के डगमारा ओपी थाना अंतर्गत डगमारा पंचायत के वार्ड 12 में गुरुवार को घर मे चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से दो घर और मवेशी सहित लाखों की संपति जल कर राख हो गई। डगमारा पंचायत के चुटियाही गांव निवासी योगेन्द्र सदा के घर मे उस वक्त आग लग गई जब परिवार के सभी लोग गेहूं काटने के लिए अपने खेत चले गए थे। घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार यगोन्दर सदा की पत्नी खाना बना खा कर सब परिवार गेहू के खेत चले गए और उसी दरमियान पछिया हवा की झोंको में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में सब कुछ स्वाहा हो गया। घटना की सूचना मिलते डगमारा ओपी के सअनि अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। घटना में एक परिवार के अनाज,कपड़ा,फर्नीचर,बर्तन,आवश्यक कागजात मशीन ,दो बकरी जल गए। सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।जांच के लिए संबधित राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार को भेजा गया है।जांच रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील/चंदा




