two-children-died-in-fire-one-injured
two-children-died-in-fire-one-injured

अगलगी में दो बच्चे की मौत, एक घायल

भागलपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित बुधो दास के फूस के घर में शुक्रवार को आग लगने से दो बच्चे की जलकर मौत हो गई जबकि तीन बच्चे आग से बुरी तरह से झुलस गये है। इस घटना में बुधो दास की 6 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई जबकि डेढ़ वर्षीय पुत्र ओम कुमार को गंभीर स्थिति में सन्हौला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय बच्चे के माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ यही तीन बच्चे थे। आग लगने के बाद ग्रामीणों के प्रयास से आग को बुझा दिया गया। बच्चे के मौत की खबर फैलते ही स्थानीय सहित आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। मौके पर से घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया बीवी नुसरत जरी के प्रतिनिधि मजहर इमाम द्वारा अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे दी गई है। प्रखंड मुख्यालय से बाहर होने के कारण सीओ अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मिलते के बाद धनकुंड थानाध्यक्ष बदल बल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in