tremors-of-landfall-in-nepal-felt-in-bihar-as-well
tremors-of-landfall-in-nepal-felt-in-bihar-as-well

नेपाल में आये भूंकप के झटके बिहार में भी किये गये महसूस

पटना, 19 मई( हि.स).। बिहार की सीमा से सटे नेपाल में बुधवार सुबह आये भूकंप के झटके बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण सहित कुछ जिलों में महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के लोग कुछ समय के लिए सहमे रहे। इन जिलों में दो-तीन सेकेंड के लिए भूंकप के झटके महसूस किये गये। हालांकि इन क्षेत्रों में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि बुधवार सुबह बिहार से सटे नेपाल के पोखरा से 35 किलोमीटर पूर्व में सुबह पौने छह बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जो बिहार के बेतिया से 300 किलोमीटर दूर है। इस कारण नेपाल की सीमा से सटे बिहार के जिलों में इसके हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 बतायी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in