back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हज़ारों रुपये की वसूली

सहरसा,19 फरवरी(हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में लगने वाले महाजाम को लेकर निर्धारित किए गये समयानुसार शुक्रवार को सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान डीबी रोड, शंकर चौक, दहलान चौट, सब्जी मंडी, चांदनी चौक, महावीर चौक से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान वाहन जांच भी किया गया।जिससे वाहन चालकों के बीच हडकंप की स्थिति रही। जांच के दौरान लगभग दस हजार जुर्माना की राशि की वसूली की गई।आए दिन जाम से होने वाले परेशानियों से निजात को लेकर सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को सप्ताह में दो दिन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।साथ ही प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का निर्देश दिया।अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को दंडाधिकारी बनाया गया था। सदर एसडीओ झा ने कहा कि प्रायः देखा जाता है कि थाना चौक से शंकर चौक होते हुए महावीर चौक, चांदनी चौक, पूरब बाजार, दहलान चौक, कपड़ा पट्टी होते हुए मारूफगंज जाने वाली सड़क में व्यवसायियों एवं फुटकर बिक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान के आगे सामानों को रखकर सड़क अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिस कारण आए दिन छोटी-बड़ी वाहनों के आवागमन एवं चिकित्सीय उपचार के लिए आने जाने वाले बीमार व्यक्तियों एवं आम व्यक्तियों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। इसे देखते हुए निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसकी सतत निगरानी आवश्यक है। निगरानी नहीं होने के कारण पुनः व्यवसायियों एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा अपने दुकान के आगे सामान रखकर यातायात बाधित किया जा रहा है ।वैसे व्यवसायियों एवं फुटकर बिक्रेताओं के विरुद्ध सख्त एवं कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद प्रभात रंजन ने बताया कि अतिक्रमणकारियों से साढे 26 हजार जुर्माना की राशि वसूल की गई है। साथ ही अतिक्रमण नही करने की हिदायत दी गई है। दुबारा अतिक्रमण करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ दोगुना जुर्माना की राशि वसूल की जायेगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।मुक्त करने में थानाध्यक्ष राजमणि एवं यातायात प्रभारी नागेंद्र राम सहित बडी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵