the-youth-of-banka-died-in-a-road-accident-in-begusarai
the-youth-of-banka-died-in-a-road-accident-in-begusarai

सड़क हादसे में बांका के युवक की बेगूसराय में मौत

बेगूसराय, 30 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)- 31 पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। बुधवार को भी बेगूसराय में एनएच-31 पर बुलेट सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर में किराए के मकान में रहने वाले रामचरित्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव के रहने वाले रामचरित्र सिंह का पुत्र चंदन कुमार सिंह बेगूसराय के तिलक नगर स्थित किराए के मकान में रहकर व्यवसाय करता था। बुधवार को वह मटन खरीदने के लिए बुलेट से खातोपुर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने एनएच पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे चंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in