the-only-library-of-the-block-was-inaugurated-at-tikapatti-panchayat-bhavan
the-only-library-of-the-block-was-inaugurated-at-tikapatti-panchayat-bhavan

प्रखंड के एकलौते पुस्तकालय का टीकापट्टी पंचायत भवन में हुआ उदघाटन

पूर्णिया 29 जनवरी (हि.स.)। डीएम राहुल कुमार की कल्पना को साकार करने को ले, टीकापट्टी पंचायत भवन में पहला पुस्तकालय शुक्रवार को खुला। इसका उदघाटन बीईओ तेजनारायण यादव एवं मुखिया शान्ति देवी ने किया। मौके पर कई लोगों ने अपने यहां पडी किताबों को दान में दी। यह बता दें कि डीएम राहुल कुमार की कल्पना है कि गांव-घरों में असुरक्षित पडीं नई-पुरानी किताबों को दान में लिया जाए तथा उसे पुस्तकालय में संजोया जाए। इसको लेकर यहां पिछले साल मुहिम हर विद्यालय में छेडी गयी थी। इस मुहिम के तहत हर विद्यालय को आदेश दिया गया था कि उनके पोषक क्षेत्र में बहुत-से ऐसे घर होंगे, जहां पुरानी किताबें असुरक्षित पडी होंगी, उन्हें लोगों से दान में लें। इन असुरक्षित पुस्तकों को नया जीवन देने तथा सहेजने के लिए हर विद्यालय ने इस मुहिम को आगे बढाया है तथा पुस्तकें सहेज कर रखी गयी हैं। इन्हीं पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए अब पुस्तकालय का रूप हर पंचायत में दिया जा रहा है। इसी के तहत टीकापट्टी पंचायत भवन स्थित कमरे में पुस्तकालय का रूप दिया गया है तथा वहां किताबों को सहेजा जा रहा है। मौके पर बीईओ तेजनारायण यादव एवं मुखिया शान्ति देवी ने कहा कि अब सहेजी गयी किताबों को रखा जाएगा। इससे यहां के लोगों को यहां मन बहलाने के साथ-साथ बच्चों को भी इन किताबों की सहायता मिलेगी। मौके पर मुखिया शान्ति देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। हिन्दुस्थान सामाचार /नन्दकिशोर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in