the-indefinite-strike-of-executive-assistants-ends
the-indefinite-strike-of-executive-assistants-ends

कार्यपालक सहायकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त

सहरसा,27 मार्च (हि.स.)।कार्यपालक सहायकों के विगत बारह दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रदेश संघ की वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। जिला सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई द्वारा पिछले 12 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।बिहार राज्य प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी से संघ के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई है। इस परिपेक्ष में जिला इकाई भी अनिश्चित काल हड़ताल को वापस ले लिया है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालक सहायक अपने अपने कार्यालय में पूर्व की भांति कार्य दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत जिलाधिकारी को भी पत्र द्वारा सूचित कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in