back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिषी प्रखंड की मुखिया ने मुख्यमंत्री से दलित,महादलितो को आवास देने की मांग की

सहरसा,28 मई(हि.स.)। महिषी प्रखंड के ग्राम पंचायत आरापट्टी की मुखिया शांतिलक्ष्मी चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व पंचायत आवास सहायक की लापरवाही के कारण आरापट्टी ग्राम पंचायत के कई महादलित और अनुसूचित जाति के परिवार आज ‘यास’ तूफान की ठंढ़ी हवा के थपेड़ों और मूसलाधार वर्षा की संकट की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी पूरे तीन महीने बरसात के मौसम की आफत को झेलना बाकी है। यहां वार्ड नं एक थनवार, वार्ड तीन और चार कुम्हरा, वार्ड नं पांच और छ: रामपुर भरना , मुरली और अंग्रेजिया पोखर, वार्ड नं सात और नौ आरापट्टी, एवं वार्ड नं ग्यारह और बारह खजुराहा और मजरही में महादलित और अनुसूचित जाति के लोग अभी भी फूस के बने टाट और छप्पर के घर में रह रहे हैं। कई घरों पर पिछले बाढ़ आपदा के समय बांटे गये प्लास्टिक के छप्पर वाली झुग्गी विद्यमान है। उन्होंने कहा कि इन गरीब परिवारों के सदस्यों का कहना है कि इनके माता-पिता को पीलर और फूस का घर बनाने के लिये कम राशि का आवास का लाभ भले मिला हुआ हो सकता है। परन्तु पिछले कई सालों से वे सभी भाई अपने अपने बच्चों के साथ अलग अलग कच्चे घरों में रह रहे हैं। गांव के बिचौलियों ने कई बार इन्हें आवास का लाभ दिला देने के नाम पर रुपये का ठगी किया है। परन्तु आज तक इनका अपना पक्का घर नहीं बन सका है। गांव के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि ग्राम सभा में एक बार प्रस्ताव पास होने के बाद आवास का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में सारी भूमिका आवास सहायक के पास केन्द्रित हो जाते हैं। जिससे वे मनमानी करने लगते हैं। बिचौलियों के साथ मिलकर वे फिर सूची के नामों में हेराफेरी करने लगते हैं जिससे दलाली और रिश्वतखोरी को बढ़ावा मिलता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵