back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में तेजस्वी की बढ़ सकती है परेशानी, कोर्ट ने भेजा समन; इस तारीख को होना है पेश

गुजरातियों पर की गई टिप्पणी को लेकर मानहानि मामले में अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी कर 22 सितम्बर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

अहमदाबाद, हि.स.। गुजरातियों पर की गई टिप्पणी को लेकर मानहानि मामले में अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी कर 22 सितम्बर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। अहमदाबाद के हरेश मेहता ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, 500 के तहत गुजरातियों को ठग कहने को लेकर मेट्रो कोर्ट में शिकायत की थी।

15 साक्षियों के बयान दर्ज किए गए

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की टिप्पणी को लेकर सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में सुनवाई की गई। इस मामले में अभी तक 15 साक्षियों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक निजी न्यूज चैनल के पास से तेजस्वी यादव के बयान से संबंधित ऑरिजनल वीडियो फुटेज लिया गया।

विरुद्ध समन्स जारी करने की मांग की

इससे पूर्व आवेदक के वकील ने कोर्ट इन्क्वायरी क्लोजिंग की प्रोसिजर पेश की थी। 8 अगस्त को सुनवाई के दौरान सीआरपीसी के नियम 202 के अनुसार इन्क्वायरी पूर्ण होने के बाद आवेदक के वकील ने तेजस्वी यादव के विरुद्ध समन्स जारी करने की मांग की थी। आवेदक के वकील प्रफुल पटेल ने बताया कि गुजरात में 364 जाति के लोग रहते हैं। किसी एक व्यक्ति को कहा गया हो तो ठीक, लेकिन यह पुरे गुजरात के लोगों का अपमान है। आरोपित एक राज्य का उप मुख्यमंत्री है, इनके बयान का असर सम्पूर्ण समाज के लोगों पर होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई! बिजेंद्र यादव समेत 42 विधायकों को नोटिस, जानिए किन-किन नेताओं पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ये नोटिस चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...