Swami Vivekananda's model makes Navbharat's legendary youth: ABVP
Swami Vivekananda's model makes Navbharat's legendary youth: ABVP

स्वामी विवेकानंद के आदर्श का अनुकरण नवभारत का यशस्वी युवा बनाता है :अभाविप

बेगूसराय, 11 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को विद्यार्थी परिषद नगर इकाई एवं जीडी कॉलेज इकाई की बैठक आयोजित की गई । जिसमें 62 वें प्रांतीय अधिवेशन में सभी नए दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामना भी दी गई। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने बताया कि बेगूसराय से विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार ठाकुर, विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार, जिला प्रमुख मुकेश कुमार, विभाग संयोजक कन्हैया कुमार, जिला संयोजक आलोक कुमार एवं प्रदेश एसएफएस सह प्रमुख यशस्वी आनंद को बनाया गया है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी में सोनू सरकार, शिवम वत्स, अमृतांशु, गौरव, आजाद, स्वेत निशा, मृत्युंजय गोलू, अजय, पुरुषोत्तम प्यारे, अभिगत कुमार एवं प्रिंस परमार को रखा गया है। नवगठित प्रदेश एवं जिला टीम एक साथ कदम से कदम मिला कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं शिवम वत्स ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर जीडी कॉलेज परिसर स्थित विवेकानंद परिसर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श चरित्र का अनुकरण हम सबों को नवभारत का यशस्वी युवा बनाता है। आज महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई किया गया। नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं स्वाध्याय मंडल के जिला संयोजक दिव्यम कुमार ने कहा कि मंगलवार को ट्रैफिक चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ट्रैफिक चौक से जीडी कॉलेज तक विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार एवं जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य राज ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्यक्रम 15 जनवरी से प्रारंभ होगा। इसके लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा तैयारी कर ली गई है। नगर सह मंत्री अंशु कुमार एवं सह मीडिया प्रभारी शांतनु कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र वितरण का कार्य होगा। जिसमें विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in