back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: अन्य राज्यों को भी भा रहा है पंचायत चुनाव में नई तकनीक का इस्तेमाल

पटना, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के पंचायत चुनाव में नई तकनीक का इस्तेमाल अन्य राज्यों को भी भा रहा है। कई राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी इस तकनीक को जानने के लिए बिहार का दौरा भी कर चुके हैं। इस पंचायत चुनाव में बायोमीट्रिक का प्रयोग हो या फिर ओसीआर या ईवीएम से मतदान दूसरे राज्यों को भी पसंद आ रहा है। बिहार के पंचायत चुनाव में बोगस मतदान को रोकना प्रारंभ से ही राज्य निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती रहा है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का सहारा लिया गया। मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथों पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गईं। इसके अलावा तीन पदों के लिए पहली बार ईवीएम से चुनाव कराए गए। इससे मतगणना के दौरान मतगणनाकर्मियों को काफी सहूलियत मिली। भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी कहते हैं कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पंचायत चुनाव में मतदाताओं के बायोमीट्रिक सत्यापन और ईवीएम मशीन के साथ मतगणना में ओसीआर तकनीक का जो प्रयोग किया, उससे बोगस वोटिंग रोकने और न्यूनतम समय में चुनाव परिणाम की घोषणा करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि संसद की विधि, न्याय, कार्मिक एवं लोक शिकायत मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष के नाते मैं बिहार निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को संसदीय समिति के समक्ष नये मतदान प्रयोग की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित करूंगा। उसके बाद स्थायी समिति इस संबंध में अपना प्रतिवेदन संसद के पटल पर रखेगी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कई राज्यों के निर्वाचन अधिकारी इस प्रयोग को देखने के लिए बिहार आ चुके हैं। मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, तेलंगाना, गुजरात, पुडुचेरी, हरियाणा और दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव में बिहार के अभिनव प्रयोग का अध्ययन करने यहां आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह मतदान कराने से फर्जी वोटर 15 फीसदी तक बाहर हो गए और वास्तविक मतदान औसतन 62 फीसदी रहा। यह प्रयोग भविष्य के चुनावों में अपनाया जा सकता है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...