sluice-gate-on-the-verge-of-collapse
sluice-gate-on-the-verge-of-collapse

स्लुइस गेट धराशाई के कगार पर 

समस्तीपुर, 16 जून (हि.स.)। विशनपुरआभी व सिवैसिंहपुर पंचायत के मध्य में बांध सड़क पर बना स्लुइस गेट धराशाई के कगार पर पहुंच गया है। कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से पुलिया की स्थिति और नाजुक हो गई है। स्लुइस गेट का एक भाग धराशाई होकर गिर गया है।यह पथ रोसड़ा, समस्तीपुर के अलावा खानपुर प्रखंड को जोड़ती है। इसे लोग बागमती नदी के बाहा के नाम से भी जानते हैं। इसके क्षतिग्रस्त होने से करीब 5 गांव के लोगों का संपर्क टूट गया है। लोगों की माने तो वर्ष 1954 में ही उक्त स्लुइस गेट का निर्माण किया गया था। लोगों ने बताया कि किसानों के दर्जनों एकड़ में लगी फसल की सुरक्षा भी इसी पुलिया से होती है। अगर नदी में पानी का दबाव बढ़ता है, और पुलिया ध्वस्त हो जाता है तो किसानों का फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाएगा। सिवैसिंहपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार झा ने कहा किसमस्तीपुर वाटर वेज बांध में यह पड़ता है। स्लुइस गेट का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को फोन पर देने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in