six-injured-in-the-battle-of-land-dispute-and-supremacy
six-injured-in-the-battle-of-land-dispute-and-supremacy

जमीन विवाद व वर्चस्व की लड़ाई गोलीकांड में छह घायल

मधुबनी,30 जून,(हि.स.)।जिला के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के द्वारम गांव में बुधवार गोलीकांड की घटना में छह लोगों को गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।पुलिस के मुताबिक भूमि विवाद व आपसी वर्चस्व को लेकर द्वारम गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस प्रशासन के सूत्रानुसार बताया गया कि भूमिविवाद व आपसी वर्चस्व में मारपीट एवं गोलीबारी हुई। गोलीकांड में 6 व्यक्तियों को गोली लगने की ख़बर है।सूचनानुसार मारपीट की घटना के बीच कई राउंड गोली चली है।घटनास्थल पर गोलीकांड में 6 लोगों को जमीन पर गिरा दिया गया।सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया ।सूचनानुसार घायलों की स्थिति गंभीर हालत में होने से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।पुलिस महकमा के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज किया। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in