seven-arrested-for-sharp-weapons-accused-of-murder-of-woman
seven-arrested-for-sharp-weapons-accused-of-murder-of-woman

महिला के हत्यारोपी धारदार हथियार के सात गिरफ्तार

बगहा, 03जून (हि.स.)। पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना अंतर्गत मनवा परसी ग्राम में धारदार हथियार से प्रहार करके एक महिला की हत्या उसके देवर द्वारा करने पर पुलिस ने देवर को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर ली है। उक्त आशय की जानकारी पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने दी है। आगे उन्होंने बताया है कि एक पुलिस टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित करके छापामारी की जा रही थी, इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी रामजी महतो उर्फ संदीन, उम्र 24 वर्ष पिता राजदेव महतो को महज 5 घंटा के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उल्लेखनीय है कि 31 मई के रात में शिकारपुर थाना क्षेत्र के परसी गांव के एक परिवार में देवर ने धारदार हथियार से अपनी भाभी की हत्याकर फरार हो गया था। पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर ली थी। घटना के दिन रात्री में महिला घर में अकेली थी। देवर से किसी विषय पर वाद विवाद इतनी बढ़ गयी कि नाराज देवर आक्रोशित होकर धारदार हथियार से पुरे शरीर पर मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ महिला को छोड़कर कर फिर फरार हो गया।मृतक महिला का नाम सत्ताईस वर्षीय रामशती देवी है। मृत महिला के पति गगन महतो ने अपने छोटे भाई पर पत्नी के हत्या का आरोप लगाया था, जबकि मृतक महिला के पिता ने देवर और पति पर हत्या का आरोप लगाया था।जिस पर पुलिस प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार की है। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in