Bihar news: बिहार में बोले सम्राट- भाजपा की सरकार बनते ही बदमाशों का करेंगे पिंडदान, इस बार होगा सबका इलाज

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को गया में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनने पर बदमाशों का सुपड़ा साफ हो जाएगा।
Bihar Politics
Bihar Politics

पटना/गया,रफ्तार डेस्क (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को गया में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनने पर बदमाशों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। सरकार बनते ही गया में बदमाशों का पिंडदान करेंगे।

हमारी सरकार में बदमाशों का पिंडदान कर देगें

सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार में बदमाश या तो बिहार छोड़कर चले जाएंगे या उन्हें परलोक में स्थान दिलाने के लिए गया में पिंडदान, तर्पण और कर्मकांड किया जाएगा। अपराध और अपराधी से मुक्त बिहार बनाएंगे। इसके लिए 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की नींव डालेंगे।

'INDIA' गठबंधन का विधानसभा चुनाव में बिहार से होगा सफाया

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं लवकुश समाज से आता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1994 से इस समाज को ठग रहे हैं। 2025 में घमंडी गठबंधन आईएनडीआईए का विधानसभा चुनाव में बिहार से सफाया कर देंगे। नीतीश कुमार पलटी मार-मार के गद्दी पर बैठना सीख गए हैं। इस बार नीतीश कुमार का पूरा इलाज कर देना है।

बिहार में पांच बार नीतीश कुमार भाजपा मुख्यमंत्री बनाया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार नीतीश कुमार को छोड़ना नहीं है। बिहार में पांच बार नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन उनको आज कल कीड़ा काट लिया है। एक बार दौरा आया था नीतीश कुमार को 2014 में कि देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो उस समय दो सीट आई थी। इस बार जीरो हो जाएगा।

लालू ने सिर्फ 15 वर्षों तक परिवार देखा

लालू यादव पर सम्राट ने कहा कि 15 वर्षों तक लालू प्रसाद की सरकार बिहार में रही। इस दौरान किसी भी अनुसूचित जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा व महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला। अब इस दौरान लालू ने सिर्फ परिवार यानी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री, तेजस्वी प्रसाद को उप मुख्यमंत्री, तेजप्रताप को मंत्री व बेटी मीसा भारती को सांसद बनाने के लिए आरक्षण दिया है। जिन लोगों ने पशुओं का चारा खाया है, उनका जेल जाना तय है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in