sadar-sdo-inspected-the-container-zone
sadar-sdo-inspected-the-container-zone

सदर एसडीओ ने कंटेन्मेंट जोन का किया निरीक्षण

सहरसा,20 अप्रैल (हि. स.)। कोरोना संक्रमण को लेकर शहरी क्षेत्र में बनाए गए कंटेंटमेंट जोन का सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंटेंटमेंट जोन में रहने वाले लोगों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही कंटेंटमेंट जोन में चल रहें सैनिटाइजेशन का कार्य की जानकारी भी ली।इस दौरान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन भी मौजूद थे। सदर एसडीओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 93 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन सभी कंटेंटमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।साथ ही लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक होने पर ही लोग घरों से निकलेंं।घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। जिससे वे खुद के साथ दूसरे को भी सुरक्षित रख सकते हैं।उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं समय-समय पर हाथ धोने की क्रिया भी आवश्यक है। उन्होंने कंटेंटमेंट जोन में रहने वाले लोगों से अपील किया कि संक्रमित मरीज घरों से बाहर नहीं निकले। इसे देखने की उनकी भी जिम्मेवारी है। संक्रमित मरीज अगर घरों से निकलते हैं तो इसकी तत्काल जानकारी दें। जिससे वैसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि सभी कंटेंटमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in