File Photo
File Photo

Indo-Nepal Boarder पर डकैतो का तांडव, पुलिस एवं एसएसबी पर उठे सवाल

नेपाल सीमा से लगे प्रखंड क्षेत्र में कच्छा बनियान गैंग के हथियारबंद डकैतो का कहर जारी है। गैंग के सदस्यों ने पांच डकैती की घटना को अंजाम देते हुए करोड़ो की संपत्ति लूट ली है।

मोतिहारी, एजेंसी। नेपाल सीमा से लगे प्रखंड क्षेत्र में कच्छा बनियान गैंग के हथियारबंद डकैतो का कहर जारी है। गैंग के सदस्यों ने पांच डकैती की घटना को अंजाम देते हुए करोड़ो की संपत्ति लूट ली है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की रातों की नींद उड़ा दी है।


अधिकारियों का निलंबन समाप्त
एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने घटना के बाद से निलंबित किये गए पुलिस अधिकारियों का निलंबन समाप्त कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को डकैती निरोधक दस्ता की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्रवाई तेज करने की बात कही है।

नेपाल सीमा से कुछ दूरी पर हुई डकैती की घटना
जनता के बीच यह चर्चा आम है कि बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात एसएसबी की क्या भूमिका है। एक तरफ एसएसबी बॉर्डर की सुरक्षा में है, फिर भी एक दो नहीं बल्कि 50-60 की संख्या में बम और अन्य घातक हथियारों से लैस डकैत घटना को अंजाम देकर भारतीय बॉर्डर को पार कैसे कर जा रहे है। क्या भारत-नेपाल सीमा पर रात्रि के समय एसएसबी की पेट्रोलिंग में कोताही बरती जा रही है। क्या एसएसबी और पुलिस के बीच समन्वय का अभाव है? ऐसे ढेरो सवाल कहे सुने जा रहे है और यह कहा जाना स्वाभाविक है क्योंकि, अब तक जो डकैती की घटना हुई है। वह स्थान नेपाल सीमा से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है और इन स्थानों पर एसएसबी का कैम्प भी है।

दो लाइनर को पुलिस ने सीमा पार करते हुए किया गिरफ्तार

बता दें कि अब तक जो घटनाएं हुई है सभी तरीके एक समान देखने को मिल रहा है। यह गिरोह अपने साथ शक्तिशाली बम भी लेकर आ रहे है। साथ ही इनका सूचना तंत्र भी काफी मजबूत है।घटना को अंजाम देने और बार्डर पार करने की टाइमिंग को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस गिरोह के कुछ लाइनर भारतीय क्षेत्र में भी मौजूद है। ऐसे ही दो लाइनर को पुलिस ने गुरुवार देर रात को सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया है।

सीमा क्षेत्र से जुड़े इलाके में बड़ी संख्या में नेपाली नंबर की वाहन की आवाजाही
एसएसबी कैंप और थाना क्षेत्र में देखा गया कि सीमा क्षेत्र से जुड़े इलाके में बड़ी संख्या में नेपाली नंबर की वाहन की आवाजाही हो रही है। लोग आसानी से खुली सीमा से बिना सुरक्षा जांच के आ जा रहे है। ऐसे में बम, हथियार मादक द्रव्यों के साथ देश विरोधी तत्वों का सीमा पर सक्रिय होना स्वाभाविक है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in