back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बुड्ढा लड़का लोफर है…’ RJD की विवादित टिप्पणी से गरमाई बिहार की राजनीति, व्यक्तिगत हमलों पर उतरा विपक्ष

बिहार में सत्ता और विपक्ष के बीच की जंग अब सदन से निकलकर डिजिटल मंचों तक पहुंच गई है, जहाँ व्यक्तिगत छींटाकशी और हंगामे ने लोकतांत्रिक मर्यादा को ताक पर रख राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में विधान परिषद के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व सीएम राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहने वाले विवाद ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। पहले इस पर रोहिणी आचार्य ने निशाना साधा था, वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को डिमेंशिया और अल्जाइमर का शिकार तक बता दिया। अब राज्यसभा में विपक्षी दल राजद ने सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री के खिलाफ तीखी टिप्पणी की, जिसमें उन्हें ‘लोफर’ और ‘बुड्ढा’ तक कह दिया गया, जिससे यह विवाद और उग्र हो गया है।

RJD ने X पर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, विवादित ट्वीट किया


राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने ट्वीट में लिखा-“संवैधानिक पद पर बैठ महिलाओं के लिए अश्लील बातें करने वाला बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है।” इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर से गर्माहट बढ़ गई है और विपक्ष और सत्ता के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

बिहार विधान परिषद में विपक्ष पर कड़ी कार्रवाई, मार्शल बुलाकर बाहर किया


मंगलवार को बिहार विधान परिषद में लगातार हंगामा देखने को मिला, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सभापति ने बार-बार चेतावनी दी कि प्रश्नकाल और कार्यवाही में व्यवधान न डाला जाए, लेकिन विपक्षी सदस्य बेल तक पहुंचकर नारेबाजी और हंगामा करते रहे। इसके बाद सभापति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को पूरे दिन के लिए मार्शल के माध्यम से सदन से बाहर करवा दिया। हालांकि, सदन के बाहर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिससे विधानसभा में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

सुनील सिंह और अशोक चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक, सदन में हंगामा


बिहार विधान परिषद में मार्शल के बीच-बचाव के बावजूद सुनील सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मंत्री अशोक चौधरी गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने सुनील सिंह से कहा, “तुम क्या हो,” जिस पर सुनील सिंह ने पलटकर उन्हें “नौटंकीबाज” कह दिया। इस पूरी घटनाक्रम के दौरान सदन में भारी शोर-शराबा और हंगामे का माहौल बना रहा, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई और राजनीतिक तनाव बढ़ गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...