release-of-album-of-bjp-art-and-culture-forum-against-obscenity-in-bhojpuri-songs
release-of-album-of-bjp-art-and-culture-forum-against-obscenity-in-bhojpuri-songs

भोजपुरी गीतों में अश्लीलता के विरुद्ध भाजपा कला एवं संस्कृति मंच के एलबम का विमोचन

आरा,16 जून(हि.स.)। भोजपुरी गीतों में अश्लीलता फैला कर रातों रात स्टार बनने की कोशिशों का चौतरफा विरोध जारी है।अश्लील गीतों के जारी विरोध के बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कला एवं संस्कृति मंच ने मंच के जिला संयोजक विनय बेलाउर द्वारा लिखित और गायक अभय चौबे द्वारा गाये गए अश्लीलता के विरुद्ध भोजपुरी एलबम का पार्टी कार्यालय में विमोचन किया गया। आशी फिल्म के बैनरतले तैयार इस एलबम को यूट्यूब चैनल के माध्यम से भाजपा के बड़हरा विधायक और पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी,भाजपा कला एवं संस्कृति मंच के संयोजक विनय बेलाउर, प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संजय सिंह,नरेंद्र सिंह,सचिन सिन्हा और दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से पूरे देश और दुनिया के लिए रिलीज किया। इस अवसर पर मौजूद बड़हरा विधायक और पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भोजपुरी देश और दुनिया की सबसे मिट्ठी भाषा है।यह एक संस्कृति है।कुछ लोग भोजपुरी को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।अश्लील गीतों के विरुद्ध सरकार को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए और अश्लील गीत गाकर समाज मे सामाजिक प्रदूषण फैलाने वाले गायकों के खिलाफ लोगो को एकजुट होकर विरोध करने की जरूरत है। कला एवं संस्कृति मंच के जिला संयोजक विनय बेलाउर ने अश्लील गीत गाकर भोजपुरी भाषा को बदनाम करने वाले गायकों को नसीहत देते हुए कहा कि स्टार बनने का यह शॉर्ट कट रास्ता उनके लिए महंगा पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कति से प्रेम करने वाले लोग अब इस तरह की अश्लील गीतों को कतई स्वीकार करने की स्थिति में नही हैं और न ही ऐसे गीतों को प्रश्रय देने के लिए तैयार हैं। भोजपुरी गीतों में बढ़ते अश्लीलता के विरुद्ध अब जनांदोलन भी शुरू हो गए हैं,ऐसे में सस्ती लोकप्रियता के चक्कर मे भोजपुरी को बदनाम कर रहे गायकों को चेत जाना होगा। भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि लगातार भोजपुरी भाषा और संस्कृति पर प्रहार करने वाले गायकों के खिलाफ पार्टी के कला एवं संस्कृति मंच की तरफ से आवाज उठाई जा रही है और अब अश्लीलता के विरुद्ध एलबम अश्लीलता मिटाई भोजपुरी बचाई का विमोचन भोजपुरी गीतों में अश्लीलता फैलाकर इस भाषा और संस्कृति को दूषित कर रहे गायकों के लिए एक चेतावनी भी है।इस एलबम के माध्यम से पार्टी के कला एवं संस्कृति मंच ने भोजपुरी गीतों में अश्लीलता फैला कर समाज को दूषित करने वाले गायकों को आगाह भी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in