मधुबनी,24 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित कार्यरत भारतीय रेड क्रॉस द्वारा कोविड संक्रमण सुरक्षा व रोकथाम को नित्य नए आयाम के साथ जनमानस को जागरूक कर रहा है। शनिवार को रेड क्रॉस की जिला शाखा द्वारा टीम के साथ कोविड-19 कोरोना जागरूकता शिविर का आयोजन स्थानीय भगवती स्थान परिसर में किया गया। आयोजन के दौरान लोगों को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए घर के इर्द-गिर्द साफ -सफाई रखने, ताजा भोजन ग्रहण करने, घर से बाहर निकलने पर सावधानी वरतने,बाहरी वस्तुओं से परहेज, मास्क का नियमित उपयोग करने,दो गज की दूरी बनाने,अनावश्यक घर से नही निकलने की वृहत जानकारी दी गई।आमजनों को हैंड सैनिटाइजर का उपयोग की चर्चा किया गया l हाथों को नियमित साबुन से धोने हेतु कहा गया। इस जागरूकता अभियान में रेड क्रॉस मधुबनी के प्रभारी डॉ. गिरीश पाण्डेय ने बताया कि इस वैश्विक महामारी से बचने हेतु सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे।फिजीकल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य बताया।डा पाण्डेय ने कहा कि हम सभी नियमित मास्क का उपयोग करेंगे। निश्चित रूप से हम लोग करोना पर विजय पाऐंगे।कार्यक्रम में रेड क्रॉस की ओर से जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।बताया कि सभी लोग नियमित रूप से मास्क का उपयोग करेंगे और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखेंगे।स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इसे आवश्यक बताया।रेड क्रॉस के बैनर के साथ उपस्थित लोगों को कहा गया कि अगल- बगल को भी जागरूक करना है।कार्यक्रम में शंकर प्रसाद, विजय कुमार रमण, मो तोहिद, राकेश कुमार आमजनों के बीच जागरूकता की चर्चा किया। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर




