reconstruction-of-bridge-in-karmanasha-on-ddu-rail-section
reconstruction-of-bridge-in-karmanasha-on-ddu-rail-section

डीडीयू रेलखंड पर कर्मनाशा में पुल का पुनर्निर्माण

गया, 11 जून (हि.स.)| मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) पूर्णतः संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल अवसंरचनाओं का निरंतर विकास, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ट्रैक सेफ्टी और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडल के डीडीयू-गया रेलखंड में कर्मनाशा स्टेशन के पास स्थित एक पुराने लघु रेल पुल (पुल संख्या -692) के स्थान पर नए लघु रेल पुल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस लघु रेल पुल के पुनर्निर्माण हेतु ऊपर से रेलवे ट्रैक का हिस्सा हटाते हुए उसके पुराने ढांचे को ध्वस्त कर नए प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स व स्लैब स्थापित किये गए तथा हटाये गए रेलवे ट्रैक के हिस्से को पुनः लगा दिया गया। बारिश के बावजूद सटीक कार्ययोजना एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस लघु रेल पुल का पुनर्निर्माण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पुनर्निर्माण कार्य के दौरान कार्य स्थल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) ओपी सिंह यादव, मंडल परिचालन प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ, यातायात निरीक्षक जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in