रणधीर कुमार बने क्रीड़ा भारती  के जिला मंत्री, सौरभ  भारद्वाज बने अध्यक्ष
रणधीर कुमार बने क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री, सौरभ भारद्वाज बने अध्यक्ष

रणधीर कुमार बने क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री, सौरभ भारद्वाज बने अध्यक्ष

बेगूसराय, 28 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषंगी इकाई क्रीड़ा भारती के बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति के बाद प्रांतीय मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने कर दी है। कार्यकारिणी की घोषणा के लिए आभासी बैठक उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी की अध्यक्षता में बेगुसराय के क्रीड़ा प्रेमियों के साथ हुई जिसमें प्रांत सचिव अमित कुमार ठाकुर, बेगूसराय के जिला संयोजक सह शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, खेल प्रेमी सह संगठनकर्ता सौरभ कुमार भारद्वाज, जिला कार्यवाह अरविंद जी शामिल हुए। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ने कहा कि बेगूसराय जिला खेल कूद के क्षेत्र में सदैव से अग्रणी रहा है। यहां से सैकड़ों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर नाम रौशन किए हैं। खेल की बदौलत आज जिले के सैकड़ों लोग सरकारी सेवा में हैं। मौके पर उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि आज खेल जीवन की जरूरत बन गया है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। नवनियुक्त जिला मंत्री रणधीर कुमार ने कहा कि जल्द ही क्रीड़ा भारती का अनुमंडल तक विस्तार किया जाएगा। साथ ही आगामी सत्र में संगठन कई कार्यक्रमों को अंजाम देगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगठन के द्वारा कोरोना को देखते हुए खिलाड़ी का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी नवीन सिंंह परमार ने बताया कि बेगूसराय कार्यकारिणी में सौरभ भारद्वाज को जिलाध्यक्ष एवं रणधीर कुमार को जिला मंत्री बनाया गया है। जबकि, बेनुजा कुमारी, सुमन कुमार, रितेश कुमार, सुमन कुमार ईश्वर एवं पवन कुमार सुमन को उपाध्यक्ष, महेश सिंह को कोषाध्यक्ष, पिंकी कुमारी, मनीष पाठक, बाबुल कुमार, गोपाल कुमार, अजित श्रीवास्तव एवं प्रेम गांधी को सह मंत्री, अंजलि प्रिया को सक्षम महिला निर्भय महिला प्रमुख, बिट्टू कुमार, ब्रजेश कुमार को संपर्क प्रमुख, रवि कुमार को दिव्यांग प्रमुख, रौशन चौरसिया को कार्यक्रम प्रमुख, अभिजीत कुमार को कार्यालय प्रमुख अभिजीत कुमार तथा ललित कुमार, निशान्त कश्यप को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in