raj-yogini-grandma39s-tribute-cum-brahma-banquet-organized
raj-yogini-grandma39s-tribute-cum-brahma-banquet-organized

राज योगिनी दादी की श्रद्धांजलि सह ब्रह्म भोज का आयोजन

सहरसा,22 मार्च (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन में सोमवार को पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका परम श्रद्धेय राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ब्रह्माभोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने कहा कि दादी जी का संपूर्ण जीवन सरलता, सादगी, तपस्या और विश्व कल्याण के लिए समर्पित रहा। 93 वर्ष की दीर्घायु की अंतिम सांस तक दादीजी ने सबको वरदान दिये और अपनी नजरों से निहाल किया। उनके पास जाते ही शान्ति एवं शक्तियों की करेंट का अनुभव होता था। उनकी मधुर वाणी, ज्ञानयुक्त बातें परमात्मा से बुद्धि को जोड़ देती थी। उनके जीवन से लाखों भाई-बहनों ने प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की शक्ति प्राप्त की। दादीजी मैसेंजर ऑफ गॉड थी। 48 वर्षों तक परमात्मा पिता ने उनके तन में अवतरित होकर लाखों आत्माओं को ज्ञान अमृत पिलाया और श्रेष्ठ जीवन बनाने की, देव तुल्य जीवन बनाने की शिक्षाएं प्रदान की। ऐसी महान विभूति को शत-शत नमन। उन्होंने कहा- आज यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ब्रह्माभोजन विश्व के 140 देशों में मुख्यालय माउंट आबू सहित 8,500 सेवाकेंद्रों पर आयोजित किया गया है। इसमें लाखों भाई-बहनों ने दादीजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए एवं पवित्र ब्रह्माभोजन स्वीकार किया।कार्यक्रम में सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से अवधेश भाई, कृष्ण मोहन भाई, नवल भाई, शत्रुघ्न भाई, मनोज भाई, राकेश भाई आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in