back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोतिहारी पुलिस ने वर्षो से फरार दो बड़े शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय और वर्षो से फरार शराब तस्कर स्प्रिट कारोबारी पप्पू सहनी एवं नंदू सहनी को गिरफ्तार किया है।

पूर्वी चंपारण,एजेंसी । जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय और वर्षो से फरार शराब तस्कर स्प्रिट कारोबारी पप्पू सहनी एवं नंदू सहनी को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली कि दोनों शराब तस्कर पहाड़पुर व हरसिद्धि थाना क्षेत्र में देखे गये है।सूचना के आलोक में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।जिसमे पहाड़पुर थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार,हरसिद्धि थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह,पुअनि पहाड़पुर प्रियंका कुमारी को शामिल किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे सक्रिय अवैध शराब के कारोबारी पप्पु सहनी पिता विजय सहनी ग्राम नोनेया ढाब टोला थाना पहाड़पुर एवं नन्दु सहनी पिता ललन सहनी ग्राम दामोवृत्ति,थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार कर लिया है।

इन दोनों का आपराधिक इतिहास है।नन्दू सहनी पर हरसिद्धि व पहाड़पुर में शराब तस्करी व अन्य 6 मामले दर्ज है,वही पप्पू सहनी पर दोनों थाना क्षेत्र में कुल 4 मामले दर्ज है।गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है,ताकि इनके लींकेज की जानकारी प्राप्त हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...