back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूखमरी से जुझ रहे प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने सरकार से लगाई गुहार

पटनासिटी, 23 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी की वजह से प्राइवेट स्कूल बंद हैं, बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है लेकिन अफसोस इस बात का है कि प्रबंधन पैसे के अभाव में अपने यहां कार्यरत टीचरों को पगार नहीं दे रहे हैं। इस महामारी में आर्थिक तंगी से जुझ रहे से बंद पड़े प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर रविवार को पटनासिटी के मानस पथ पर हाथों में स्लोगन भरी तख्तियां लिए मौन प्रदर्शन किया है। शिक्षकों का कहना था कि कोरोना महामारी के बीच लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को हुई है। वही शिक्षकों ने बिहार सरकार से मांग की है कि जिस तरह से सरकारी स्कूल के शिक्षक समेत अन्य लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। उसी तरह से प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी सहायता दी जाए ताकि शिक्षक समेत उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। शिक्षकों का ये भी कहना है कि पिछले वर्ष से लेकर इस समय तक प्राइवेट स्कूल बंद हैं। इसके कारण कई शिक्षक भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। ज्ञात हो कि पटना सहित पूरे बिहार में हजारों की संख्या में प्राइवेट स्कूल हैं। साथ ही लाखों की संख्या में निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक हैं। इन पर कोरोना महामारी और लोगों की वजह से आर्थिक संकट और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इन सभी पर अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता है। जिस वजह से यह लगातार सरकार से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ मुरली/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵