back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Political Kissa: देश की राजनीति में एक समय ऐसा भी, जब किसानों के चंदे से जलता था पार्टी कार्यालय का चूल्हा

Political Kissa: इस बीच पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान ने एक पुराना चुनावी किस्सा साझा किया। यह किस्सा चुनावी प्रचार से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनावी माहौल है। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस बीच पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान ने एक पुराना चुनावी किस्सा साझा किया। यह किस्सा चुनावी प्रचार से जुड़ा हुआ है।

एक आम आदमी निर्दलीय चुनाव लड़ने के बारे में भी हजार बार सोचेगा

आज के समय में जहां राजनीतिक पार्टियां लाखों करोड़ो रुपये अपने अपने चुनावी प्रचार में खर्च कर देते हैं। इसको लेकर एक आम आदमी निर्दलीय चुनाव लड़ने के बारे में भी हजार बार सोचेगा। आज के समय में अपने चुनावी मुद्दों को जनता के सामने रखने के लिए लाखो रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के अनुसार पहले ऐसा नहीं होता था।

किसानों से चंदा इकट्ठा करके बिना किसी परेशानी के चुनाव लड़ा जाता था

पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के अनुसार पहले चुनाव लड़ने के लिए आज की तरह चंदे के लिए इतना मारा मारी नहीं हुआ करती थी। बल्कि किसानों से चंदा इकट्ठा करके बिना किसी परेशानी के चुनाव लड़ा जाता था। आज के समय में जहां चुनावी चंदा को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान का कहना है कि उन्होंने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से 12 बार चुनाव लड़ा और आठ बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने पहली बार चुनाव में वर्ष 1969 में जीत दर्ज की थी। पूर्व मंत्री ने बताया कि 1977, 1990, 1995 और 2000 में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनको अपने 12 चुनावों में से किसी भी चुनाव में अपना एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। उन्होंने उस समय की सबसे रोचक बात बताई कि चुनाव के बाद उल्टा दाल चावल बच जाया करता था।

नेता और कार्यकर्ता में समर्पण का भाव होता था

पूर्व मंत्री का कहना है कि उस दौर में कार्यकर्ता जनता के बीच एक महत्वपूर्व कड़ी के रूप में कार्य करता था। उस समय फालतू का खर्चा नहीं हुआ करता था। नेता और कार्यकर्ता में समर्पण का भाव होता था। उस समय गाड़ी और प्रचार तंत्र का ऐसा कोई झंझट नहीं हुआ करता था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...