back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेगूसराय में शुरू हुआ पुलिस सप्ताह, अधिकारियों ने लगाया झाड़ू

बेगूसराय, 22 फरवरी (हि.स.)। 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले पुलिस सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से हो गया। पुलिस सप्ताह के दौरान जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गोद लिए गए गांव कुसमहौत में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस सप्ताह की शुरुआत एसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को स्वच्छता अभियान के साथ की। इस मौके पर पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ कुसमहौत में साफ-सफाई किया। इसके बाद जन शिकायत शिविर लगाया, जिसमे लोगों की समस्या सुनी गई। मौके पर एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जा रहा है। अपराध और अपराधियों के प्रति विशेष अभियान चल रहा है। तमाम ग्रामीण किसी भी अपराधिक वारदात और अपराधियों के गतिविधि से संबंधित सूचना दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कुछ वर्ष पूर्व तक कुसमहौत की पहचान नक्सल प्रभावित इलाके के रूप में थी लेकिन, लोगों की तत्परता और प्रशासनिक सतर्कता से यह पहचान बदल गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत 23 फरवरी को कुसमहौत में खेलकूद प्रतियोगिता, 24 फरवरी को शिक्षण कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, 25 फरवरी को चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जबकि 26 फरवरी को जल जीवन हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद उसी दिन पुलिस लाइन में भी जल जीवन हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पुलिस सप्ताह का समापन 27 फरवरी को पुलिस लाइन में क्रिकेट मैच के साथ होगा। इस मौके पर जिला भर के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵