back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चौतरवा थाना पर पथराव के मामले में पुलिस ने 150 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की

बगहा, 21मई(हि.स.)।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के एन एच 727 मुख्य मार्ग के थाना के समीप पिछले दिनों बोलेरो जलाने एवं थाना पर घुस कर इट्ट – पत्थर चलाने के आरोप में पुलिस ने लगभग 48 लोग को नामजद करते हुए अज्ञात 100 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जूट गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम एन एच 727 मुख्य मार्ग के चौतरवा थाना के समीप अचानक बराती बोलेरो के दुर्घटना में एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जो इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने बोलेरो को जलाते हुए पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें पुलिस पदाधिकारी समेत दो होम गार्ड का जवान जख्मी हो गया था। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई की है । थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान शुरु कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵