पटना, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। वे बिहार के चंपारण की धरती से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी बेतिया में जनसभा को संबोधन करेंगे। पीएम मोदी बेतिया में कई विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे।
यहां पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम करीब 6 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुगौली में इंडियन ऑयल का शुभारंभ करेंगे। यहां पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में माना जा रहा है। वह करीब डेढ़ साल बाद बिहार आएंगे।
बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार बनाई है
भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव से पूर्व तीन बार बिहार आयेंगे और वे बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार भाजपा ने बनाई है। बिहार में लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के कंधो पर ही है। वह बिहार ही नहीं देश के सभी राज्यों मे लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को भारी बहुमत से जीता कर एक मजबूत सरकार बनाना चाहते है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के ये दौरे भाजपा को आगामी चुनाव में जरूर बड़ा लाभ दिलाते हुए दिखाई दे रहा है।
शाह जनवरी, फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं
अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी और फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं। जेपी नड्डा भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





