
पटना, हि.स.। Bihar Politics: बिहार में गुरुवार को भाजपा नेता कार्यकर्ता और सांसदों पर विधानसभा मार्च के दौरान लाठियां बरसाई गई। इसके पार्टी के कई नेता बुरी तरह से घायल हो गए। अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से जांच के लिए 4 सदस्य टीम ही बनाए दी गई है। इसी कड़ी में अब इस पूरे मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल कन्नी काट ली है।
लाठीचार्ज मामले पर क्या बोले नीतीश कुमार?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में महज इतना ही कहा है कि- अरे जो हुआ वह बता देगा ना। सीएम ने अपने अधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए यह बातें कही है। मतलब साफ है कि सीएम नीतीश कुमार इस मामले में खुद कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुक्रवार को आखिरी बैठक थी।विधान परिषद की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत सीएम नीतीश कुमार बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। जिसके जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के तरफ इशारा करते हुए कहा कि- जो भी होगा बता देगा।
लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
इधर, पूर्वी चंपारण, में शुक्रवार जिला भाजपा ने जिले भर में काला दिवस मनाया।इस दौरान भाजपा नेताओ ने हाथो में काली पट्टी बांधकर जिला कार्यालय से मार्च निकाला,साथ ही मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन भी किया। उल्लेखनीय है,कि कल पटना में भाजपा द्धारा आहुत विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया,जिसमे पार्टी के कई विधायक व सांसद चोटिल हुए है,वहीं जहानाबाद जिला भाजपा के महामंत्री विजय सिंह का निधन हो गया। मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि पटना के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में बिहार की निरंकुश और अत्याचारी सरकार के आदेश से सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सांसद एवं विधायकों को जिस प्रकार अंधाधुंध लाठियों के प्रहार से लहूलुहान किया गया, यह नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की आपराधिक प्रवृत्ति का ज्वलंत उदाहरण है।उन्होने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या के समान है। बिहार सरकार द्वारा जहानाबाद के जिला महामंत्री की हत्या, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों पर की गई बर्बर करवाई बेकार नहीं जायेगी। पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता इसका जवाब अवश्य देगी।मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।