back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भाजपा से गठबंधन छोड़ दें नीतीश कुमार वरना बम से उड़ा देंगे,’ बिहार DGP को फोन पर मिली धमकी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाना BJP के आलोचक को खूब खटक रहा है।

पटना, रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाना BJP के आलोचक को खूब खटक रहा है। उसने इसे लेकर बिहार के DGP को धमकी भरा व्हाट्सप्प मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज डाला। जिसमे उसने धमकी दी है कि यदि नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन नहीं छोड़ा तो वह नीतीश कुमार को बम से उड़ा देगा। उसने नीतीश कुमार के विधायकों को भी मारने की धमकी दी। उसने यह धमकी बिहार के DGP आरएस भट्टी के मोबाइल फोन में व्हाट्सप्प मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजकर दी है। बिहार के DGP ने इसमें तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन करके बिहार में अपनी सरकार बनायी है

बिहार पुलिस ने तुरंत कार्यवाही किया, जिसके कारण आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के बाद कर्नाटक में छापेमारी करके धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई बुधवार को देर रात आरोपी को गिरफ्तार करके पटना पहुंच गयी है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन करके बिहार में अपनी सरकार बनायी है। जो धमकी देने वाले आरोपी को खूब खटक रहा था।

ऐसे कई नेता जदयू में हैं जो इस फैसले से नाराज हैं

नीतीश कुमार का भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाना उनकी पार्टी जदयू के कुछ विधायकों को नहीं भा रहा है। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर नाराज जदयू के नेता डॉ संजीव, बीमा भारती और दिलीप राय है, जिनकी नाराजगी किसी से भी छुपी नहीं है। इनके अलावा भी उनकी पार्टी में कई विधायक हैं जो इस फैसले से नाखुश हैं। जदयू पार्टी के नेता मनोज यादव और गोपाल मंडल भी इसी सूची में हैं, जो नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर नाराज हैं। ऐसे कई नेता जदयू में हैं जो इस फैसले से नाराज हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵