हेरोइन के साथ भारतीय युवक नेपाल में गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले से सटे नेपाल के बारा जिला के अमलेखगंज में नेपाल पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
File Photo
File Photo

मोतिहारी, एजेंसी। पूर्वी चंपारण जिले से सटे नेपाल के बारा जिला के अमलेखगंज में नेपाल पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सूमो की जांच के दौरान पकड़ा गया व्यक्ति

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है, जिसका नाम संतोष त्रिपाठी है। गुरुवार देर रात वीरगंज से काठमांडू जा रहे नेपाली नंबर के टाटा सूमो की जांच के दौरान उसे पकड़ा गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की पुष्टि करते हुए बारा जिला के एसपी होविंदर बोगटी ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें दोनों पैर में उसने हेरोइन को टेप और पट्टी के सहारे बांध रखा था। इस मामले में टाटा सूमो समेत चालक को भी हिरासत में लिया गया है। उक्त भारतीय नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in