back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव के नारो से गुंजायमान हुआ शिवालय

सहरसा,11मार्च(हि.स.)। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर एवं जिले के सभी शिव मंदिरो में श्रद्धालु भक्तजनो ने शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर जगत कल्याण एवं जन कल्याण की मंगलकामना की। ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारो से शिव मंदिर गुंजायमान हो उठा।शहर के शंकर चौक, पीडब्लूडी नया बजार स्थित नर्मेदश्वर नाथ महादेव मंदिर, जेल कालोनी, जीआरपी शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरो की आकर्षक ढंग से सजावट की गई । जहाँ सभी श्रद्धालुओ ने पंक्तिबद्ध होकर बारी बारी से शिवलिंग के उपर जलाभिषेक किया । अखंड अष्टजाम एवं संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है ।महाशिवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं पौराणिक मान्यता यह है कि आज के ही दिन शिव पार्वती का विवाह हुआ था जिसके कारण सभी भक्त व्रत उपवास कर पूजा अर्चना करते है। मत्स्यगंधा मंदिर के पुजारी शशिनाथ झा ने बताया कि भगवान शिव की शादी मिथिला में हुई थी। इसलिए मिथिला के लोग वसंत पंचमी के अवसर पर सगुण के रूप में आज भी बैद्यनाथ धाम जाकर अबीर गुलाल चढावा के रूप में चढाते है और यही कारण है कि मिथिलांचल के सभी शिव मंदिरो में महाशिवरातत्रि पर्व का आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है । हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵