nitish-kumar-resigns-as-chief-minister-fails-on-every-front-ljp
nitish-kumar-resigns-as-chief-minister-fails-on-every-front-ljp

हर मोर्चे पर विफल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दें इस्तीफा : लोजपा

बेगूसराय, 07 फरवरी (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शराबबंदी फेल होने और अपराध में बेतहाशा वृद्धि का आरोप लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग किया है। रविवार को बेगूसराय में लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पासवान ने कहा कि बिहार में रोज पूर्ण शराबबंदी पर दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भभुआ (कैमूर) में जहरीली शराब पीने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच लगातार लोगों तक प्रशासन की मिलीभगत से शराब की होम डिलीवरी हो रही है और पुलिस प्रशासन दिन रात बोतल गिरने पर लगे हुए हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कानून नाम का कोई चीज नहीं है। हत्या, लूट, डकैती से बिहार कराह रहा है। मुख्यमंत्री कहतेे हैं कि जिस घर मेंं शराब की बोतल पाई जाएगी, उस घर को नीलाम कर दिया जाएगा, लेकिन यहां तो हर घर में बोतल पहुंच रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in