nitish-government-has-no-minister-from-18-districts-maximum-four-ministers-from-darbhanga
nitish-government-has-no-minister-from-18-districts-maximum-four-ministers-from-darbhanga

नीतीश सरकार में 18 जिलों से कोई मंत्री नहीं, सबसे ज्यादा दरभंगा से चार मंत्री

पटना, 09 फरवरी (हि.स.)। बिहार सरकार में आज 85 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में मंगलवार को 17 नए मंत्रियों ने शपथ ली। विस्तार के बाद अब राज्य के 38 जिलों में से मंत्रिमंडल में 31 सदस्य हो गए हैं। इनमें 20 जिलों से ताल्लुक रखने वाले लोग हैं, यानी 18 जिलों को मंत्रिमंडल में तव्वजों नहीं दी गयी है। इनमें सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, बक्सर, मुंगेर जैसे जिले हैं। मिथिलांचल की ह्रदयस्थली दरभंगा से अकेले चार मंत्री विस्तार के बाद हो गए हैं। गोपालगंज और सुपौल जिले से 3-3 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। दरभंगा जिले से जीवेश मिश्र,मुकेश सहनी नीतीश सरकार में पहले से मंत्री हैं, अब इस जिले के संजय झा और मदन सहनी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गोपालगंज से सुभाष सिंह, जनक राम और सुनील कुमार को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी गई है, जबकि सुपौल से विजेन्द्र यादव के साथ ही अब शाहनवाज हुसैन और नीरज कुमार बबलू भी मंत्रिमंडल के सदस्य बन चुके हैं। जिन जिलों से दो-दो मंत्री हो गए है वे हैं पश्चिम चंपारण, मधुबनी और नालंदा हैं। पंश्चिम चंपारण से रेणु देवी उपमुख्यमंत्री हैं जबकि नारायण प्रसाद नए मंत्री बनाए गए हैं। मधुबनी से शीला कुमारी और रामप्रीत प्रसाद पहले से मंत्री हैं। नालंदा से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और श्रवण कुमार को फिर से जगह मिली है। इन जिलों से एक-एक मंत्री इनके अलावा कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री हैं। भभुआ से जमां खान, खगड़िया से सम्राट चौधरी, गया से संतोष कुमार सुमन, मुजफ्फरपुर से रामसूरत राय,जमुई से सुमित सिंह, पूर्णिया से लेसी सिंह और पूर्वी चंपारण से प्रमोद कुमार को मंगलवार को मंत्री बनाया गया है। बांका से जयंत राज को मंत्री बनाया गया है। आरा से अमरेन्द्र प्रताप पहले से मंत्री हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी समस्तीपुर, सहरसा जिले से आलोक रंजन झा, सीवान से मंगल पांडेय मंत्री हैं। पटना से नितिन नवीन को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिली है। बिहार के 18 जिलों से कोई मंत्री नहीं अररिया, अरवल, औरंगाबाद, किशनगंज,वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी,जहानाबाद, नवादा, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, और लखीसराय प्रमुख हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.