back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पांच लोगो पर नामजद प्राथमिकी

बक्सर, 12 अप्रैल (हि.स.) । धनसोई थाना क्षेत्र के जमुनीडिहरा गाँव में दहेज लोभियो ने चंद रुपये के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र महुआरी गाँव की रहनेवाली सुनीता देवी ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी धनसोई थाना के जमुनीडिहरा गाँव निवासी नथुनी सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ की थी |शादी के चंद दिनों बाद से ही दहेज़ स्वरूप पचास हजार रुपये की मांग मृतिका के ससुराल वालो करने लगे। इस संदर्भ में मैके और ससुराल पक्ष में कई दौर की पंचायत भी हुई | बीते रविवार की शाम नथुनी सिंह ने सुनीता देवी को सूचित किया कि उनकी पुत्री की तबियत अत्यधिक खराब है | सूचना पर मृत नवविवाहिता के मैके वाले आनन -फानन में सदर अस्पताल पहुचे ,वहा पुत्री के ना मिलने पर पुनः सभी पुत्री के ससुराल जमुनीडिहरा पहुचे ,यहा ग्रामीणों ने बताया कि पुत्री के शव के दाहसंस्कार हेतु लोग गंगा तट पर गये है |इस सूचना पर मैके वालो ने तत्काल धनसोई पुलिस से सम्पर्क साधा |सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने अविलम्ब गंगा के श्मशानघाट पर रेड किया। जहा पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुरालवाले शव को छोड़ फरार हो गये |पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है | मृत नवविवाहिता की माँ सुनीता देवी ने इस दहेज हत्या को लेकर मृतिका के पति नरेंद्र सिंह, ससुर नथुनी सिंह समेत पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है | थानाध्यक्ष धनसोई रोशन कुमार ने बताया नामजद सभी अभियुक्त फरार है |जिनके धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है | हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...