नेपाल में बैन भारतीय करेंसी नोट के साथ पकड़े गए दो शख्स

परसा जिला के डीएसपी सह मीडिया प्रवक्ता निर्मल बुढाथोकी ने बुधवार इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद भारतीय नोट में 2000, 500, 200 के नोट शामिल हैं
नेपाल में बैन भारतीय करेंसी नोट के साथ पकड़े गए दो शख्स
नेपाल में बैन भारतीय करेंसी नोट के साथ पकड़े गए दो शख्स

पूर्वी चंपारण, एजेंसी। भारत नेपाल के प्रमुख सीमाई शहर वीरगंज में नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय रुपये के साथ दो भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड 16 स्थित रजत जयंती चौक के पास नेपाली पुलिस ने जांच के क्रम में यूपी के गोरखपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति को दो लाख रुपया तो वही बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी रघुनाथ पुर निवासी अमित कुमार सिंह को तीन लाख पचहत्तर हजार रुपया भारतीय रुपया के साथ हिरासत में लिए गया है।

बरामद भारतीय नोट में 2000, 500, 200 के नोट शामिल हैं ॉ

परसा जिला के डीएसपी सह मीडिया प्रवक्ता निर्मल बुढाथोकी ने बुधवार इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद भारतीय नोट में 2000, 500, 200 के नोट शामिल हैं। जो नेपाल में प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रेतर करवाई की जा रही है। नेपाल में भारतीय रुपये के सौ रुपया से ऊपर के शक्ल में रखना कानूनी अपराध की श्रेणी में है।

शक्ल में भारतीय नोट रखने के जुर्म में जेल की हवा खा रहे

उल्लेखनीय है कि इस नियम का प्रचार प्रसार नही होने व बार्डर पर भी इस आशय का कोई बोर्ड या सूचना नही लगाये जाने के कारण आए दिन भारतीय नागरिक नेपाली पुलिस प्रशासन के शिकार बन रहे है।अब तक सैकड़ो की संख्या में भारतीय नागरिक 2000,500 व दो सौ की शक्ल में भारतीय नोट रखने के जुर्म में जेल की हवा खा रहे है। जिस कारण बार्डर के दोनो ओर के व्यवसायियो में खासा नाराजगी व्याप्त है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in