back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंबुलेंस न मिलने पर बेटे ने ठेले पर लादकर मां को पहुंचाया अस्पताल, बिहार में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

बिहार की नीतीश-तेजस्वी की सरकार स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं में व्यपाक बदलाव का दावा करती है पर नवादा में यह दावा फेल साबित हो रहा है।

नवादा, हिन्दुस्थान समाचार। बिहार की नीतीश-तेजस्वी की सरकार स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं में व्यपाक बदलाव का दावा करती है पर नवादा में यह दावा फेल साबित हो रहा है। यहां एक गंभीर मरीज को सोमवार को ठेले के जरिए अस्पताल लाना पड़ा,क्योंकि मरीज के परिजन एंबुलेंस के लिए काफी देर तक टॉल फ्री नंबर पर फोन करते रहे पर वहां से किसी तरह का रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें गंभीर मरीज को ठेले पर लादकर अस्पताल लाना पड़ा।

अपनी मां को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे

ठेले पर अस्पताल पहुंची मरीज का नाम सिरोमनी देवी है, जो शहर की कलाली रोड की निवासी है। उसे तेज बुखार हुआ था। जिसकी वजह से वह पैदल चलने मे असमर्थ थी। उनके बेटे श्रवण वरनवाल ने एंबुलेंस के लिए टॉल फ्री नंबर पर लगातार फोन किया ,पर वहां से किसी तरह का रिस्पांस नहीं मिला। तो वे पड़ोसी की मदद से ठेले पर लादकर अपनी मां को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

व्यवस्था में कमी और कर्मियों की लापरवाही को दूर करने के लिए बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर टारगेट सेट कर रहें हैं। इसके साथ ही वे अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी करते रहें हैं। जिससे अस्पताल की कमियों या वहां के कर्मियों की लापरवाही या मनमानी को जान कर कार्रवाई की जा सके। इसके बावजूद नवादा में एबुलेंस के अभाव में गंभीर मरीज को ठेला पर 2 किलोमीटर तक लादकर अस्पताल लाना कहीं न कहीं स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान? JDU ने ICC से की कड़े फैसले की मांग, BJP की भी आई प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने क्रिकेट फैंस को हैरानी में डाल दिया है। इस वैश्विक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...