back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा के धान व्यवसायी की हत्या ,व्यवसायियों में रोष

नवादा के गोला रोड निवासी सुबोध कुमार आर्य उर्फ आनंद कुमार की हत्या अपराधियों ने कर दी। जिसकी लाश नवादा कौवाकोल पथ पर पकरीवार्मा थाने के दिऔरा गांव के पास गेहूं फसल के खेत से बरामद की गई ।

नवादा, एजेंसी । नवादा के गोला रोड निवासी सुबोध कुमार आर्य उर्फ आनंद कुमार की हत्या अपराधियों ने कर दी। जिसकी लाश नवादा कौवाकोल पथ पर पकरीवार्मा थाने के दिऔरा गांव के पास गेहूं फसल के खेत से बरामद की गई ।पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है ।
परिजन के अनुसार संभव है कि व्यवसायी की हत्या लेनदेन के मामले में की गई । व्यवसायी सुबोध कुमार आर्य धान की खरीदारी कर राइस मिलों में बेचने का काम करते थे। धान खरीदने के लिए ही वे कौवाकोल इलाके में गुरुवार की शाम को गए थे लेकिन रात में घर लौट कर नहीं आए। परिजन को लगा कि वह खरीदारी में एक-दो दिन तक बाहर रह जाते हैं। अपने काम में व्यस्त होंगे। शुक्रवार को गांव वालों ने देखा कि खेत में एक लाश पड़ी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सोशल मीडिया पर लाश को वायरल होने के बाद उसकी पहचान नवादा नगर थाने के गोला रोड निवासी सुबोध कुमार आर्य के रूप में की गई ।

एसपी का कहना है कि वैज्ञानिक जांच के बाद अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद नवादा जिले के व्यवसायियों में रोष देखा जा रहा है। पुलिस पर विफलता का भी आरोप लगाया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...